दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला को घर से, कट्टे की नोक पर लूटा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 21 मई 2025

दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला को घर से, कट्टे की नोक पर लूटा

_सनसनीखेज चेन स्नैचिंग:_
                      
*बुजुर्ग महिला को घर से, कट्टे की नोक पर लूटा 
आरोपी का पुटेज जारी ,
*गंजबासौदा,
 दिन दहाड़े नगर  के स्टेशन रोड स्थित जलौरी भवन में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज चेन स्नैचिंग की घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है।
जानकारी अनुसार अज्ञात बदमाश ने मनीष जलौरी के घर में घुसकर उनकी 77 वर्षीय मां को कट्टे की नोक पर धमकाकर सोने की चेन लूट ली। चेन का वजन लगभग एक या डेढ़ तौला की बताया जा रहा है। जिसकी कीमत करीब एक सवा लाख आंकी गई है।
यह सनसनी फैलाने वाली घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जब मनीष जलौरी खाना खाकर अपनी त्योंदा रोड स्थित दुकान के लिए निकले थे। एक बदमाश ने उनके घर का चैनल खोलकर ऊपर पहुंचा और मनीष की मां कमला जलौरी से पूछा, "मनीष भैया घर पर हैं?" जब मां ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं, तो बदमाश ने शादी का कार्ड देने का बहाना बनाया। जैसे ही बुजुर्ग महिला ने जाली वाला गेट खोला, बदमाश ने पानी मांगा। जब वह पानी लाने किचन गईं, बदमाश ने कट्टा अड़ा दिया और चेन छीनकर फरार हो गया। चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी देकर वह भाग निकला। यह स्पष्ट नहीं है कि बदमाश अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी थे।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हाल के दिनों में पुलिस की निष्क्रियता से नगर में चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनकी प्राथमिकी स्थानीय थानों में दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सिटी थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह परमार के अनुसार  मामले की गहनता से जांच की जा रही है उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा।वैसे नगर में नशे को लेकर भी आये दिन विवाद की स्थिति बन जाती है गली गली में अबोध शराब बिक रही है जिसके युवा शिकार हैं ऊपर से आई पी एल का चस्का पूरे नगर को खोखला कर रहा है होटल रेस्टोरेंट पर खुलेआम आई पी एल देखा जा सकता है 
पुलिस ने किया 10 हजार का ईनाम घोषित 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज