गंजबासौदा में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव, भजन संध्या में गूंजेंगे भक्ति के स्वर
राष्ट्र शक्ति मंच के आयोजन में बुंदेली गायकी और रंगारंग भजनों की होगी प्रस्तुति
गंजबासौदा, विदिशा। राष्ट्र शक्ति मंच, गंजबासौदा द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को भव्य शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग भजनों और बुंदेली गायकी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बुंदेली गायक संदीप राजा, गायक अनिल झा और गायिका पूजा दांगी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या रात 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसके साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन नेहरू चौक, मेन चौराहा, गंजबासौदा में होगा। राष्ट्र शक्ति मंच के संस्थापक अध्यक्ष सुजीत सराठे ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
आयोजकों को उम्मीद है कि शरद पूर्णिमा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगीत प्रेमी शामिल होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें