वाहन रैली पर घिरे पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 14 मई 2026

वाहन रैली पर घिरे पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी

वाहन रैली पर घिरे पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी

भोपाल,
मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कारण बताओ सूचना जारी की गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि हाल ही में पदभार ग्रहण करने के दौरान लगभग 200 वाहनों की विशाल रैली निकाली गई, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची।
पत्र में इस आयोजन को शासन के दिशा-निर्देशों का गंभीर उल्लंघन बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि इस तरह की वाहन रैली राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के विपरीत है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जब तक संबंधित पक्ष अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करता और अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक उन पर तत्काल प्रभाव से कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
इन प्रतिबंधों में मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम कार्यालय एवं परिसर में प्रवेश, निगम की सुविधाओं और वाहनों का उपयोग, बैठकों में भाग लेना या अध्यक्षता करना, प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय लेना तथा कर्मचारियों को निर्देश जारी करना शामिल है।
यह पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग और पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक को भी भेजी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज