शर्मसार हुई मानवता सरकारी दावों की खुली पोल, फ्रीजर बॉक्स न होने से सड़क पर घर के बाहर टीन शेड में बर्फ के सहारे रखना पड़ रहा शव! - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 17 मई 2026

शर्मसार हुई मानवता सरकारी दावों की खुली पोल, फ्रीजर बॉक्स न होने से सड़क पर घर के बाहर टीन शेड में बर्फ के सहारे रखना पड़ रहा शव!

"शर्मसार हुई मानवता कुरवाई में सरकारी दावों की खुली पोल, फ्रीजर बॉक्स न होने से सड़क पर घर के बाहर टीन शेड में बर्फ के सहारे रखना पड़ रहा शव!

कुरवाई,
  चुनाव में बड़े बड़े दावे करने वाले नेताओं के क्षेत्र के हाल देखिए कैसे हैं
लाखों रूपए जन्मदिन सभाओं में लग जाते हैं दानदाता करोड़ों खर्च करते हैं विकास के दावों और सरकारी वादों के बीच कुरवाई से एक ऐसी हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है, जो हमारे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करती है। यहाँ एक गरीब परिवार में बड़े भाई की मृत्यु होने पर, शव को सुरक्षित रखने के लिए पूरे क्षेत्र में एक 'डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स' तक नसीब नहीं हो सका।
​अफ़सोस की बात देखिए कि शोकाकुल परिजनों को आधी रात को खुद बर्फ की सिल्लियों का इंतजाम करना पड़ा। मजबूरी और लाचारी का आलम यह है कि शव को घर के बाहर, सड़क के किनारे बने टीन शेड के नीचे इस हाल में रखने पर विवश होना पड़ा।
​यह तस्वीर चीख-चीख कर कुरवाई के नगर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछ रही है कि आखिर आम जनता की इतनी बुनियादी और संवेदनशील जरूरतें कब पूरी होंगी? आखिर एक गरीब कब तक व्यवस्था की इस संवेदनहीनता की मार झेलेगा?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज