तुलाई न होने से भड़के किसान वेयरहाउस पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा किया चक्काजाम - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 6 मई 2026

तुलाई न होने से भड़के किसान वेयरहाउस पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा किया चक्काजाम


 गंजबासौदा,
बरेठ रोड स्थित बंजारी माता के पास  वेयरहाउस पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। पिछले 6–7 दिनों से लंबी कतारों में खड़े किसान अब चक्काजाम करने को मजबूर हो गए हैं। 
चक्काजाम की वजह धीमी तुलाई और पूरी तरह चरमराई व्यवस्था है।
किसानों का कहना है कि प्रशासन बड़े धर्मकांटे पर तुलाई की अनुमति नहीं दे रहा है।
छोटे कांटों से एक-एक ट्रॉली की धीमी तुलाई से घंटों नहीं, दिनों का समय लग रहा है।
वही आय दिन हम्मालों की कमी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
किसानों की मांग है कि

प्रशासन के निर्देश पर प्रतिदिन लगभग 2250 कुंटल गेहूं की तुलाई निर्धारित है लेकिन इतनी तुलाई केंद्रों पर नही हो पा रही है। 
गेँहू की तुलाई बड़े धर्मकांटे पर कराई जाए, ताकि ट्रॉलियां जल्दी खाली हों और केंद्र पर भीड़ कम हो सके।
किसानों का आरोप है कि अगर प्रशासन समय रहते निर्णय ले, तो कम समय में ज्यादा काम संभव है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था जानबूझकर धीमी रखी जा रही है।
सवाल वही है क्या किसानों को ऐसे ही लाइन में खड़ा रखा जाएगा या प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज