टीचर की पिटाई से समाज के काव्य नामदेव की मौत,,,3 महीने से था कोमा में
दमोह/मध्यप्रदेश
काव्य नामदेव 9 वर्ष, कक्षा तीसरी का छात्र है,जो IES PUBLIC SCHOOL तेंदूखेडा जिला दमोह म०प्र० विद्यालय में पढ़ता है।दिनांक 19/02/2026 को विद्यालय में किताब सही से कॉपी मे न लिख पाने के कारण शिक्षिका देवेन्द्री ठाकुर द्वारा काव्य नामदेव को हाथ मे पाच लाठी तथा पैर में दो लाठी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।उसे हाथों में लगभग 5 लाठी तथा पैरों में 2 लाठी से मारा गया।
घर आने पर बच्चे ने पूरी घटना परिजनों को बताई।दिनांक 20/02/2026 को जब हम विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों से शिकायत की कि बच्चों को इस तरह नहीं मारना चाहिए,तो शिक्षक मंजूलता खरे,विघा यादव,देवेन्द्री ठाकुर तथा विजया जैन ने कहा कि यदि बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो उन्हें मारना पड़ेगा।जबकि उक्त स्कूल की समस्त शिक्षिकायें बिना कोई प्रशिक्षण प्राप्त किये अध्ययन कार्य करवा रही है।
मारपीट के बाद तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार और उल्टियां होने लगीं उसका इलाज तेंदूखेडा में करवाया गया लेकिन वो स्कूल की मारपीट के सदमे से सप्ताह से स्कूल नहीं गया। दिनांक 27/02/2026 को सायं 4 बजे से उसे चक्कर आने शुरू हो गये उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई,जिसके बाद पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेडा ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति के कारण जबलपुर रेफर किया गया। जबलपुर में दिनांक 27/02/2026 को चिरायू हास्पिटल में भर्ती किया गया है लेकिन काव्य की तबियत वहां भी ठीक नही हुयी,जिस कारण वहां से अपोलो हास्पिटल में भर्ती किया गया कि वहां पर करीब 12 दिन वेंटीलेटर में पर बेहोशी की हालत में था फिर भी उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ,जिस कारण दिनांक 10/03/2026 को भोपाल एम्स हास्पिटल में भर्ती किया गया।भोपाल एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहे नौ वर्षीय काव्य नामदेव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और समाज में आक्रोश फैल गया।बीती रात परिजन काव्य का शव लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर वही बैठ गए थे लेकिन आज तक कोई करवाही न होने के कारण कल दिनांक 29/05/2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार सागर में कमिश्नर को ज्ञापन में शामिल होंगे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें