सीमांकन के नाम पर5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 18 मई 2026

सीमांकन के नाम पर5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार


*सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार*
भोपाल/रीवा 
 मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी कड़ी में लोकायुक्त संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा में एक पटवारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश तथा पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता कमलेश पटेल ने 13 मई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि ग्राम खजुआ कला स्थित उनके पिता की भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन हल्का पटवारी मनोज पांडे सीमांकन कराने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।
*पहले 10 हजार ले चुका था पटवारी*
शिकायत के सत्यापन के दौरान पता चला कि पटवारी मनोज पांडे पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था और शेष 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई।
शनिवार 16 मई 2026 को टीम ने राजीव मार्ग निराला नगर स्थित डभौरा हाउस के सामने पटवारी मनोज पांडे को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
*भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज*
आरोपी पटवारी मनोज पांडे (52 वर्ष), पिता पी.एन. पांडे, निवासी वार्ड नंबर 9 राजीव मार्ग निराला नगर, रीवा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित स्वतंत्र गवाह एवं 12 सदस्यीय लोकायुक्त दल शामिल रहा। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज