भोपाल में कूलर चोर निकले ऑफलाइन सेल के ब्रांड एम्बेसडर, थाना हनुमानगंज पुलिस ने दबोचा*
भोपाल,
राजधानी में अजीबोगरीब चोर,गर्मी शुरू
हुई थी, लेकिन दो जुगाड़ू खिलाड़ियों ने ठंडक का ऐसा इंतज़ाम किया कि मामला सीधा *थाना हनुमानगंज* तक पहुंच गया। रात के अंधेरे में फैक्ट्री का शटर तोड़ा अंदर घुसे और कूलर ऐसे समेटे जैसे बारात में मिठाई 13 कूलर, 22 मोटर और एक अलमारी करीब 5 लाख का माल गायब… पूरा कूलिंग पैकेज तैयार
अब कहानी में ट्विस्ट देखिए… अगली सुबह जनाब खुद ही मार्केट में उतर गए भाई सस्ता कूलर चाहिए क्या
मतलब चोरी भी खुद की… और सेल भी खुद की इतना कॉन्फिडेंस तो बड़े-बड़े दुकानदारों में नहीं होता
लेकिन ये हनुमानगंज पुलिस का इलाका था… यहां CCTV भी जागते हैं और वर्दी भी। 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले गए, मुखबिर ने इशारा किया और छोला रोड पर पूरा सेल काउंटर समेत आरोपी धर लिए गए। पूछताछ में दोनों ने साफ बोला — शटर तोड़ा… माल उठाया… बेचने निकले थे।
पुलिस ने 13 कूलर, 22 मोटर और अलमारी बरामद कर ली… और अब ये कूलर किंग जेल में ऐसी हवा खाएंगे जहां ना कूलर होगा, ना ऑफर — सिर्फ कानून की गर्मी
भोपाल में अब चोरी भी ऑफर के साथ हो रही है…
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें