✍️✍️...*सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का मुख्य परीक्षा (द्वितीय चरण) का परिणाम घोषित
भोपाल,
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा (द्वितीय चरण) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए कुल 500 सीधी भर्ती पदों के विरुद्ध परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम के आधार पर कुल 1639 अभ्यर्थियों का चयन आगामी चरणों के लिए किया गया है, जिनमें 473 महिला अभ्यर्थी तथा 1166 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 29.04.2026 तक प्रदेश के चार शहरों—भोपाल, जबलपुर, सागर एवं सीधी में म.प्र. पुलिस सूबेदार एवं उपनिरीक्षक संवर्ग हेतु भर्ती मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया था। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई थी।
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन तथा चिकित्सा परीक्षण के चरण आयोजित किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आगामी चरणों की विस्तृत समय-सारणी, स्थान एवं प्रवेश पत्र से संबंधित सूचना पृथक रूप से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। साथ ही अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाईट पर ही भरोसा करें तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से दूर रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें