पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ‘आप’ का अनोखा प्रदर्शन: ‘Melody खाओ, महंगाई भूल जाओ’*
भोपाल
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी, भोपाल ने आज अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच _Melody_ टॉफी बांटकर नारा लगाया – *“Melody खाओ, महंगाई भूल जाओ”*। यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर सीधा कटाक्ष था।
दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री उन्हें _Melody_ टॉफी देते दिखे थे। ‘आप’ नेताओं ने उसी घटना को आधार बनाकर सरकार से सवाल किया कि जनता को टॉफी नहीं, महंगाई से राहत चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर टॉफी बांटी जा रही है, दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल, गैस, आटा-दाल सबके दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें