खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता बैठक आयोजित कम किसान पहुंचे - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता बैठक आयोजित कम किसान पहुंचे

खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती की जानकारी

विदिशा। ग्राम ओलिंजा में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें 25 किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए उपयुक्त कृषि मशीनरी एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई।

केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार राउल और डॉ. मनीष कुमार ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने फसल की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने तथा मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह दी।

बैठक में प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर भी चर्चा हुई। किसानों को जीवामृत, बीजामृत और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी देते हुए रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे खेती की लागत कम करने और मृदा की उर्वरता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा पराली एवं फसल अवशेष प्रबंधन की विभिन्न विधियां बताई गईं। अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कृषि यंत्रों से उनका उचित प्रबंधन करने और मृदा में जैविक पदार्थ बढ़ाने के लिए उपयोग करने की सलाह दी गई।

बैठक में डिप्टी पीडी आत्मा डीके मेहरा, बीटीएम राधा रघुवंशी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रूपेश बघेल सहित किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज