श्रावण माह शुरू, भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा
उदयपुर स्थित प्राचीन नील कंठेश्वर महादेव, प्रचीन शिवधाम गमाकर सहित भोलेनाथ के मंदिरों में पहुंचे भक्त
जगह जगह से निकली कावड़ यात्रा
गंजबासौदा,
हिन्दू धर्म के पवित्र मास श्रावण सोमवार की शरुआत आज से हो गई, अल सुबह से ही भोले के भक्तों में उत्साह देखा गया। सिद्धेश्वर मंदिर से निकली भोले के भक्तों की पैदल कावड़ यात्रा उदयपुर स्थित प्राचीन नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई। जहां भक्तों ने जल से भोले बाबा का अभिषेक किया। इस बार सावन महीना सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में शुरू हुआ है । साथ ही सोमवार से सावन महीना शुरू हुआ और सोमवार पर ही समाप्त होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें