“मैं हूं अभिमन्यु” : महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का जन जागरूकता अभियान*
थाना कुरवाई विदिशा पुलिस ने नागरिकों तक पहुंचाया जागरूकता का संदेश
*जिले भर के स्कूल, कॉलेज, गांव–कस्बों में लगातार चल रहा अभियान
कुरवाई/महुआ चौराहा ,, अशोक बैरागी
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शासन के आदेशानुसार “मैं हूं अभिमन्यु” जागरूकता अभियान जिला विदिशा में निरंतर संचालित है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, लैंगिक समानता, महिला सम्मान और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।
*थाना कुरवाई अन्तर्गत चौकी मेहलुआ क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता : 120 अधिक लोग हुए जागरूक*
30 सितम्बर 2025 को थाना कुरवाई अन्तर्गत चौकी मेहलुआ में शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर 120 स्कूल टीचर सहित छात्र छात्रओ को जागरूक किया। पुरुषों को महिलाओं के प्रति समानता एवं सम्मान का संकल्प दिलाया गया तथा पोस्टर व पंपलेट वितरित कर संदेश पहुँचाया गया—“चुप न रहें, आवाज उठाएं।”
*प्रमुख स्थान और गतिविधियां:*
👉 एसडीओपी कुरवाई –सुश्री रोशनी ठाकुर सउनि0 शंकर दयाल यादव प्र.आऱ. 517 संजय सिह आर0 439 नेतराम महिला आऱ0 544 डिम्पी ने जागरूकता कार्यक्रम किया।
> “कम उम्र से ही लड़कों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का भाव जागृत हो। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा केवल नैतिक व सांस्कृतिक नहीं, बल्कि वैधानिक बाध्यता है। महिला अपराध का आरोपी बनने पर चरित्र सत्यापन जीवनभर अनुपयुक्त हो जाता है। इसलिए हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जिम्मेदार समाज का निर्माण करें।”
*महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर:*
महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098. के वारे में जानकारी दी गई
विदिशा पुलिस का यह सतत प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें