संत शिरोमणि नामदेव जी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया उप मुख्यमंत्री
भोपाल
.देव प्रबोधनी एकादशी को संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस क्रम में मानस भवन में आयोजित श्री नामदेव जी की 755वीं जयंती समारोह का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने आज से 700 वर्ष पूर्व समाज की बुराईयों और कुरीतियों को मिटाने के लिए संघर्ष किया। संत शिरोमणि ने सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। नामदेव जी के विचारों से समाज को नई दिशा मिली। संत शिरोमणि नामदेव जी के अनुयायी अभी भी उनकी परंपरा को पूरे गौरव के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि नामदेव जी को पुष्पहार पहनाकर नमन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में संत नामदेव जी के अनुयायी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें