रस्सा रस्सी व चम्मच रेस से हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 नवंबर 2025

रस्सा रस्सी व चम्मच रेस से हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रस्सा रस्सी व चम्मच रेस से हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
गंजबासौदा–
सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ स्थानीय संजय गांधी महाविद्यालय में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी की उपस्थिति में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के साथ हुआ। खेल महोत्सव के शुभारंभ में क्षेत्रीय विधायक  रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जन भागीदारी समिति के , एसडीएम संजय बिटोलिया ने उपस्थित खिलाड़ियों के समक्ष पूर्व नियमावली से कराया। इस खेल महोत्सव के प्रारंभ में आज रस्सा कस्सी एवं चम्मच रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन शुरुआती खेलों में खिलाड़ियों को उत्साह पूर्वक भाग लिया। चम्मच रेस प्रतियोगिता साक्षी रैकवार ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, कनक कुमारी ने तृतीय और आंचल अहिरवार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में जय भवानी की टीम ने जीता हासिल की। इन विजेता प्रतियोगिओं को सासंद खेल महोत्सव के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही विधानसभा के सभी गांवों में क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं शुरू की जाएगी। पहले चरण में ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ग्रामीण स्तर पर विजेता टीम तहसील स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रक्रिया इसी प्रकार आगे बढ़ती जाएगी और अंत में विजेता टीम को सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में नगद राशि प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज