भगवान महावीर स्वामी 2625 वे जन्मोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा , हुआ मिष्ठान वितरण - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 30 मार्च 2026

भगवान महावीर स्वामी 2625 वे जन्मोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा , हुआ मिष्ठान वितरण


"अहिंसा परमो धर्म की जय" और "त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की" नारे से गूंजा शहर 

भगवान महावीर स्वामी 2625 वे जन्मोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा , हुआ मिष्ठान वितरण 

गंज बासौदा -
भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव नगर में बड़े भक्ति भाव से मनाया गया। भगवान के जन्म महोत्सव के अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन सकल जैन समाज गंज बासौदा द्वारा आयोजित किया गया। पूरे भारत वर्ष में चैत माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान महावीर स्वामी का 2625 वाँ जन्म महोत्सव मनाया गया। जन्म महोत्सव पर आयोजित विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय भगवान महावीर विहार से प्रारंभ हुआ जो कि महावीर मार्ग से सुभाष चौक जय स्तंभ चौक से सावरकर चौक होते हुए, गांधी चौक स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा में महिला केसरिया वस्त्रों एवं पुरुष सफेद वस्त्रों को धारण करे नजर आए।  वहीं नगर के प्रमुख सेवादल शोभा यात्रा के साथ अपने-अपने दिव्य घोष के साथ चल समारोह में वाद्य यंत्रों से गुंजायमान करते हुए साथ चल रहे थे। वहीं मंगल के प्रतीक अष्टप्रातिहार्य सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे पीछे नगर के जिनालयों में संचालित सभी जैन बाल पाठशाला के बच्चों द्वारा तैयार की गई झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झाकियों के पीछे नगर के प्रमुख महिला मंडल अपने अपने ड्रेस कोड में  प्रस्तुतियां देकर शोभा यात्रा को विशेष बना रही थी। वहीं अश्व रथ पर बैठकर सौधर्म इंद्र भगवान की अगवानी कर रहे थे। नगर के युवा हाथों में माइक लेकर भजन और जयकारों के साथ नृत्यगान करते हुए अपनी भक्ति करते हुए साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा के अंत में भगवान महावीर स्वामी चांदी के विमान में विराजमान हो शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर और दीपक जलाकर भगवान की मंगल आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभा यात्रा का नगर के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया और भगवान की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शोभा यात्रा का समापन आयोजन स्थल श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गांधी चौक में किया गया।
आयोजन स्थल पर भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांति धारा की गई। पूरे कार्यक्रम में सफाई,सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। वहीं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति ने स्थानीय गांधी चौक पर महावीर जयंती के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। सायं काल नगर के सभी जिनालयों में मंगल आरती की गई और जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज