पेयजल पाइपलाइन में मिला मरा हुआ सांप कांग्रेस ने की जांच की मांग सोंपा ज्ञापन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 2 मार्च 2026

पेयजल पाइपलाइन में मिला मरा हुआ सांप कांग्रेस ने की जांच की मांग सोंपा ज्ञापन

 गंजबासौदा/
वार्ड क्रमांक 21, गंजबासौदा में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन से एक मरा हुआ सांप निकलने की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी लंबे समय से बदबूदार पानी की शिकायत कर रहे थे तथा मजबूरन इसी दूषित पानी का उपयोग करने को बाध्य थे।नगर पालिका द्वारा जांच करने पर पाइपलाइन से सांप बरामद हुआ। इस गंभीर लापरवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत कीं:घटना की विस्तृत जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
पूरे नगर की पेयजल पाइपलाइनों की तत्काल जांच एवं आवश्यक सुधार किए जाएं।
जहां नाली/गटर एवं पेयजल पाइपलाइन एक साथ चल रही हैं, वहां दोनों को पूर्ण रूप से पृथक किया जाए।
प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन की गोलियां उपलब्ध कराई जाएं।
प्रत्येक सप्ताह सभी वार्डों में पेयजल की गुणवत्ता जांच की जाए तथा रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

यह घटना पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुरक्षा एवं स्वच्छता के मानकों की अनुपस्थिति को दर्शाती है, जिससे जन स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन से अपेक्षा है कि इन मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज