बैराज और स्टॉप डैम से होगी 12 सौ हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित– विधायक भेजेंगे प्रस्ताव - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 12 मार्च 2026

बैराज और स्टॉप डैम से होगी 12 सौ हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित– विधायक भेजेंगे प्रस्ताव

किसानों ने की बैराज स्टॉप डैम की मांग, विधायक ने की कवायद शुरू, भेजेंगे प्रस्ताव

बैराज और स्टॉप डैम से होगी 12 सौ हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित– विधायक हरि सिंह रघुवंशी 

गंज बासौदा। सरकार खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए पूरा सफल प्रयास कर रही है। सरकार हर किसान के साथ कंधे से कंधे और कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जिसके लिए किसानों को नई-नई योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प पूरा कर रही है जिसके तहत जगह-जगह बृहद बांध परियोजना, बैराज परियोजना, स्टॉप डैम, बलराम तालाब, अमृत सरोवर और कई सिंचाई की योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिससे लगातार सिंचाई का रखवा बढ़ता जा रहा है। जिससे किसान मजबूत और सशक्त हो रहा है। इसी क्रम में गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र में भी सिंचाई के नए-नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। किसानों की हर मांग को पूरा करने और उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरना मेरा एकमात्र मकसद है। जिसके लिए मैं सदैव सदैव तत्पर हूं।

उक्त उद्गार गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने भ्रमण के दौरान व्यक्त किये। गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने आला अधिकारियों के साथ ग्राम डाबर पहुंचे। जहां विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम बनाए जाने वाली मांग स्थल का मौका मुआयना किया। विधायक ने नदी के घाट पर अधिकारियों, इंजीनियरों और किसानों से सीधा संवाद कर बहु प्रतीक्षित मांग पर चर्चा की। 

विराज और स्टॉप डैम के लिए जाएगा प्रस्ताव 

विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बताया कि के क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम परियोजना, और खानवा नदी पर ग्राम मुंडारी में स्टॉप डैम परियोजना बनाए जाने का सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसमें क्वेटन नदी के डाबर सनाईरामपुर की पठार पर बैराज डैम परियोजना से ग्राम डाबर, सियारी, बरखेड़ा, बसरिया, मोरोदा, कालापाठा, डफ़रयाई आदि ग्रामों की लगभग 800 हेक्टेयर भूमि संचित होगी। खानवा नदी पर ग्राम मुंडारी में स्टॉप डैम परियोजना आसपास के ग्रामों की लगभग 400 हेक्टेयर भूमि संचित होगी। दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के कई किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं हजारों किसानों के निजी जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ने से सिंचाई में इजाफा होगा। साथ ही जल स्तर बढ़ने से ग्रामीण अंचल को जल संकट से मुक्ति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में भूमिगत जल स्तर बहुत नीचे और कम होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है जिससे किसानों की फासले प्रभावित होती है जिसके चलते किसानों ने विधायक हरि सिंह रघुवंशी से बैराज डैम परियोजना और स्टॉप डैम परियोजना की मांग की है। विधायक ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र आपकी मांग को पूरा किया जाएगा। इसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन जी यादव से एवं क्षेत्र के लाड़ले सांसद केन्द्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान से मिलकर उक्त मांग को स्वीकृत करवाएंगे।
पिपरिया सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण 
विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने आला अधिकारियों के साथ पिपरिया मध्यम सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों, ठेकेदार और मौजूद कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में बेहतर काम करने की नसीहत दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज