यादव समाज सेवा समिति गंज बासौदा द्वारा द्वितीय स्थापना दिवस एवं होली मिलन समारोह
समिति द्वारा पुराने बस स्टैंड पर यादव समाज धर्मशाला में भगवान श्री राधे कृष्णा का पूजन एवं गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे यादव समाज के विद्यालय संचालकों का सम्मान किया गया जिनमें के एस यादव,जयपाल यादव,जगदीश यादव,जितेन्द्र यादव,ब्रजेश यादव का शाल श्रीफल से समिति द्वारा सम्मान किया गया इस मौके पर तहसीलदार अरविंद यादव, त्योंदा जे ई उपदेश यादव,प्रधान आरक्षक बैजनाथ सिंह यादव का भी सम्मान किया गया इसके बाद समिति ने दो साल का लेखा जोखा दिया गया एवं यादव धर्मशाला में चल रहे निर्माण कार्य की गतिविधि से सभी स्वजातीय बंधुओं को अवगत कराया गया और निर्माण कार्य में सहयोग करने का सभी स्वजनों से निवेदन किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में विद्या यादव रमेश यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, सुनील यादव, कुंजीलाल यादव,देवीसिंह यादव, यशपाल यादव, रामबाबू यादव, संजय यादव, संजू यादव, मनोहर यादव,समाज अध्यक्ष मनोज यादव,महेश यादव, डाल सिंह यादव,लेखराज यादव, शैतान ठेकेदार, माधो ठेकेदार, भारत ठेकेदार, भूपेंद्र यादव, केशव यादव, राजपाल यादव, दंगल यादव बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें