*कैबिनेट बैठक के निर्णय*
* टॉप-10 आईएएस में से 2 युवक मध्य प्रदेश के हैं, जिन्हें कैबिनेट बैठक में शुभकामनाए दी
भोपाल,
मध्यप्रदेश केबीनेट की मीटिंग में गेहूँ उपार्जन में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। इसमें मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार 40 रुपये का बोनस जोड़कर 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी करने का निर्णय लिया है।
* स्वामित्व योजना के अंतर्गत 46 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है, जिनके पास अपने स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि उनकी जो रजिस्ट्री करवाई जाएगी, उसका स्टांप शुल्क माफ किया जाएगा।
* इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3000 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।
* पचमढ़ी को जर्मनी द्वारा “ग्रीन डेस्टिनेशन” के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह मध्य प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
* आज 7 विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता के लिए ₹ 33,240 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
* मैहर, कैमूर और निमरानी में अस्पतालों में स्टाफ के रूप में 51 पदों की उपलब्धता राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित करने की स्वीकृति दी गई है।
* मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP) के तहत मध्य प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 15 युवाओं का चयन किया जाएगा।
* चयनित युवाओं को एक वर्ष के लिए इंटर्न के रूप में अनुबंधित किया जाएगा और यह योजना तीन वर्षों तक संचालित होगी।
* इस कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटलीकरण द्वारा विभिन्न योजनाओं से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
* युवाओं का चयन अटल बिहारी सुशासन संस्थान द्वारा किया जाएगा।
* प्रदेश में लगभग 4860 युवा इंटर्न के रूप में कार्य करेंगे, जो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और फीडबैक देने का कार्य करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें