व्हाट्सएप ग्रुप विवाद में जानलेवा हमला तीन आरोपी झांसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार, ग्रुप से हटाने पर विवाद - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 4 मार्च 2026

व्हाट्सएप ग्रुप विवाद में जानलेवा हमला तीन आरोपी झांसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार, ग्रुप से हटाने पर विवाद


व्हाट्सएप ग्रुप विवाद में जानलेवा हमला — 

*तीन आरोपी झांसी (उ.प्र.) से गिरफ्तार, धारदार हथियार व डंडा जप्त 
गंजबासौदा,
 गंजबासौदा शहर क्षेत्रांतर्गत बरेठ क्षेत्र में कालोनाइजर व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस बात से नाराज होकर आरोपियों द्वारा फरियादी शुभम पाल के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर घायल कर दिया गया तथा डंडे से मारपीट की गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 109(1), 115(2), 296(b), 3(5), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक  रोहित काशवानी द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना गंजबासौदा शहर से विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
*पुलिस की कार्यवाही:
गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप तीनों फरार आरोपियों को झांसी (उत्तर प्रदेश) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी माननीय न्यायालय में पेश:
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू एवं एक डंडा जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*जप्त सामग्री:*
👉एक लोहे का चाकू
👉एक डंडा

*गिरफ्तार आरोपी:*
👉धर्मेन्द्र उर्फ बंटी पंथी पिता मुरारीलाल पंथी, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर गंजबासौदा।
👉रोहित पिता भूप सिंह परिहार, उम्र 33 वर्ष, निवासी रामनगर कॉलोनी बासौदा।
👉आकाश विश्वकर्मा पिता रघुवीर विश्वकर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी वरेठ रोड बासौदा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज