घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर का नोट पहनकर किया विरोध, घोटालों का घड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 24 मार्च 2026

घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर का नोट पहनकर किया विरोध, घोटालों का घड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

 भोपाल में नगर निगम घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर का नोट पहनकर किया विरोध, घोटालों का घड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
 भोपाल
राजधानी भोपाल में नगर निगम से जुड़े कथित गड़बड़ी और घोटालों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल नगर निगम कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महापौर का नोट पहनकर और पोस्टर लगाकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। साथ ही घोटालों का प्रतीकात्मक घड़ा लेकर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम में लगातार अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इन घोटालों से आम जनता प्रभावित हो रही है और शहर के विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने महापौर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मो. शावर जावेद (जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग), मुजाहिद सिद्दीक़ी (पूर्व महामंत्री, जिला कांग्रेस), पूर्व पार्षद फकीरा कचके, रफ़ीक कुरैशी पूर्व पार्षद अनवर मीटर पूर्व पार्षद सुशील प्रजापति (ब्लॉक अध्यक्ष, साकेत नगर), उपेन्द्र यादव, दीपक गुप्ता, टीआर गहलोत, वीरू लोहारिया, आसिफ अली, तालिब अली, अंकित साहू, समीर ख़ान, नासिर ख़ान,शहजान ख़ान,नवेद ख़ान,जावेद भाई सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज