अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्रवाई, उपकरण जब्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 मार्च 2026

अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्रवाई, उपकरण जब्त

कुरवाई के ग्राम नावकुंड में अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्रवाई, उपकरण जब्त
विदिशा, 
    विदिशा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में कुरवाई एसडीएम श्री मनीष जैन एवं खनिज निरीक्षक की टीम ने तहसील कुरवाई के ग्राम नावकुंड में रेत उत्खनन की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की।
   जानकारी के अनुसार 13 और 14 मार्च की रात्रि में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन में उपयोग किए जा रहे उपकरण जब्त किए गए। टीम ने मौके से रेत उत्खनन में प्रयुक्त 20 ड्रम एवं 10 पाइप जप्त किए हैं।
   प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज