परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: 8 वाहनों के बनाये चालान, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 28 मार्च 2026

परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: 8 वाहनों के बनाये चालान,


परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई: 8 वाहनों पर चालान, 1.88 र लाख से अधिक राजस्व वसूला
विदिशा, 
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आज ग्यारसपुर एवं सागर रोड, विदिशा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 8 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से 5 वाहनों से शमन शुल्क के रूप में 1,14,000 रुपए एवं मोटरयान कर के रूप में 74,350 रुपए वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 1,88,350  रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से यात्री वाहनों एवं डंपरों की गहन जांच की गई, जिसमें दस्तावेजों की वैधता, परमिट एवं कर भुगतान की स्थिति का परीक्षण किया गया।
शेष 3 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना ग्यारसपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। परिवहन विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है, जिससे यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज