चौ.मुकेश मौर्य ने प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स नवीन अजाक्स भवन भोपाल का अधिपत्य लेकर पदभार ग्रहण किया।
*14 अप्रेल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भोपाल में मनाने के संबध में प्रादेशिक निर्णय लिया।
भोपाल,
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष एल आर अहिरवार ने बताया कि
प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य जी की अध्यक्षता में नवीन अजाक्स भवन पंचशील नगर भोपाल में अजाक्स की प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रादेशिक बैठक संपन्न हुई ,जिसमें प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों ने भाग लिया तथा चौधरी मुकेश मौर्य के प्रांताध्यक्ष के रूप में नवीन भवन के सभागृह में प्रदेश से आए हुए समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला तहसील ब्लाक के पदाधिकारियों ने प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य जी का गर्म जोशी से स्वागत किया।उक्त अवसर पर चौधरी मुकेश मौर्य जी ने अपने प्रथम उद्बोधन में कहा कि पूर्व प्रांताध्यक्ष माननीय जे.एन.कंसोटिया जी द्वारा अधिकारी एवम कर्मचारी के साथ-साथ समाज उत्थान की दिशा मे चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियो को आगे बढ़ाते हुए संगठन द्वारा अजा /अजजा छात्रों के हित में चलाई जा रही सभी प्रकार की गतिविधियां को बेहतर और प्रभावी ढंग से जारी रखा जावेगा। इसके साथ ही प्रांताध्यक्ष चौ मुकेश मौर्य ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर जयंती इस बार भोपाल में ऐतिहासिक और भव्य रूप में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ.मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में मनाई जाएगी।
जयंती के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ समाज सेवियों और संगठन में सेवाभाव के साथ संगठन को गति और मजबूती प्रदान करने वाले वरिष्ठजनों को डॉ.अंबेडकर रत्न से सम्मानित करेगा बैठक में निम्न प्रांतीय पदाधिकारियों,जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया आज की बैठक में सर्वश्री
प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य, प्रांतीय महासचिव एस डी वंशकार ,प्रांतीय प्रवक्ता नत्थू सिंह अहिरवार मुख्य स्टेट समन्वयक श्यामलाल डोहरिया जी इंदौर वरिष्ठ समाजसेवी के.एस. गंगवार,डॉ.जगदीश सागर जी,जिलाध्यक्षगण सर्व श्री अशोक कटारिया (इंदौर) श्री एल.आर.अहिरवार जी (विदिशा),श्री बलवीर सिंह परस्ते (कटनी),
इंजीनियर राजेंद्र धुर्वे (सागर) डॉक्टर विजय अरख(सतना) एस.बी.इनवाती जी (छिंदवाड़ा) प्रांतीय सचिव हुकुमचंद सूर्यवंशी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विदिशा प्रेमसिंह अहिरवार, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार अहिरवार, जिला महासचिव मोहन मांडरे, जिला सचिव सतीश कुचेरिया, जिला कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह दिवाकर,बासौदा ब्लाक अध्यक्ष कैलाश बाबू अहिरवार, लटेरी ब्लाक अध्यक्ष फूलसिंह अहिरवार,नटेरन ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सूर्यवंशी, लटेरी कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष भैयालाल अहिरवार, कुरवाई से छोटेलाल अहिरवार सहित अनेक सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें