मुख्यमंत्री चौहान नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में हुए सम्मिलित - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 27 मई 2023

मुख्यमंत्री चौहान नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री  चौहान नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में हुए सम्मिलित
 दिल्ली
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' विषय पर आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में सम्मिलित हुए।  बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्यों के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

बैठक में विकसित भारत@2047, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, अधोसंरचना विकास और निवेश, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास तथा सामाजिक विकास के लिए गतिशक्ति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज