भाजपा कार्यकर्ताओं लिया ने बूथ विजय का संकल्प - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 24 मई 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं लिया ने बूथ विजय का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं लिया ने बूथ विजय का संकल्प 

गंजबासौदा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गंजबासौदा द्वारा स्थानीय केशव वाटिका में  बैठक आहूत की गई जिसमें बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने कार्यकर्ताओ को बूथ विजय का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया lबैठक में मंडल अध्यक्ष सनी भावसार द्वारा समस्त वृत निवेदन किया गया एवम मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री मुकेश तिवारी ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की एवम आगामी कार्यक्रमों हेतु कार्य योजना तय की गई एवम महामंत्री राकेश खटीक द्वारा आभार व्यक्त किया गया । बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से ओत प्रोत रस्साकसी, कुर्सी दौड़ इत्यादि खेल भी खेले गए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपाध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, देवेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर दुबे, हरिसिंह  मधुलिका अग्रवाल,  देवेंद्र यादव, जितेंद्र मीणा, समीर किरमानी एवम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज