राजधानी के कोहेफिजा पुलिस ने स्पोर्ट्स सुपरबाइकर्स पर जो कार्रवाई की हड़कंप मच गया वाईकर उधर उधर भागने लगे थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया के अनुसार बड़ी संख्या में बाइकर्स तेज ध्वनि करते हुए करतब दिखाने की तैयारी में थेl थाना प्रभारी ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेरा डालकर इन बाइकर्स को पकड़ा l उल्लेखनीय है कि तेज गति से चलने वाली यह महंगी बाइक जानलेवा साबित होती हैं l
भोपाल पुलिस इन सुपरबाइकर्स पर काफी दिनों से नजर बनाई हुई थी l जब यह बाईकर्स तेज गति से चलती है तेज ध्वनि निकलती है आसपास का वातावरण डिस्टर्ब होता हैl यूं कह लीजिए कि कल पुलिस की तत्परता ने कई बाइकर्स की जान बचाई है l इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ अन्य दल एवं थाना के छोटे बड़े सभी पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही l जप्त की गई बाइकों को थाने तक लाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ीl देर रात तक लोग वाहनों को छुड़ाने के लिए खड़े रहे लेकिन सफल नहीं हो पाए l सभी वाहनों पर कार्रवाई कर दी गई है अब माननीय न्यायालय से यह वाहन छूटेंगे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें