कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर म.प्र. कांग्रेस गदगद कमलनाथ की उपस्थिति में मप्र कांग्रेस कार्यालय मे मनाया गया जश्न - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 13 मई 2023

कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर म.प्र. कांग्रेस गदगद कमलनाथ की उपस्थिति में मप्र कांग्रेस कार्यालय मे मनाया गया जश्न


कर्नाटक में कांग्रेस
और बजरंगबली के आशीर्वाद की जीत: कमलनाथ
मप्र में भी कांग्रेस को बजरंगबली का आशीर्वाद मिलेगा: कमलनाथ
पूरे प्रदेश में मना जशन
कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कमलनाथ  की 
उपस्थिति में मप्र कांग्रेस कमेटी मंे मनाया गया जश्न

भोपाल, 

कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय भोपाल में आज मीडिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
श्कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ने कर्नाटक में जिन 8 सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से भाजपा छह सीटें हारी। मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह का हाल होने वाला है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली और कांग्रेस के कार्यकर्ता की कर्नाटक में जीत हुई है। कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में बजरंगबली का आशीर्वाद हमें जरूर मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कर्नाटक बुद्धिजीवियों का हब है। जितनी सीटें कांग्रेस को मिली उसकी आधी सीटें भी बीजेपी को नहीं मिली हैं और मोदी जी ने पूरा ज़ोर लगा लिया, रोड शो भी किया, नुक्कड़ सभा भी की। कर्नाटक के परिणामों से दक्षिण भारत ने उत्तर भारत को दिशा दिखाई है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आये परिणाम और कांग्रेस को बहुमत मिलने पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मनाया गया, कांग्रेसजनों द्वारा परस्पर बधाई देते हुए आतिशबाजी की गई, मिष्ठान वितरित किया गया।  
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पी.सी. शर्मा, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र जोशी, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, सै. साजिद अली, संजय मसानी, अजीता वाजपेयी पाण्डे, के.के. मिश्रा, सिद्धार्थ कुशवाहा, कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव, सुश्री संगीता शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, स्वदेश शर्मा, आनंद जाट, राजकुमार सिंह, आसिफ जकी, रवि सक्सेना, संतोषसिंह परिहार, रवि वर्मा, अपराजिता पाण्डेय, प्रशांत गुरूदेव, विक्रम चौहान, कैलाश वेगवानी, पवन पटेल, हैदरयार खान, रघुवीर सिंह कोली सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज