जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला व सह प्रदर्शनी का आयोजन 20 व 21 को विदिशा में - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला व सह प्रदर्शनी का आयोजन 20 व 21 को विदिशा में

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला व सह प्रदर्शनी का आयोजन 20 व 21 को विदिशा में 

     विदिशा ,  मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘‘आत्मा’’ परियोजना के तहत राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत 20 एवं 21 फरवरी को जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

                कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा सांसद  रमाकांत भार्गव, विशिष्ट अतिथि कुरवाई श्री हरिसिंह सप्रे, शमशाबाद विधायक  सूर्यप्रकाश मीणा, गंजबासौदा विधायक  हरिसिंह रघुवंशी, सिरोंज विधायक  उमाकांत शर्मा, विदिशा विधायक  मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याब सिंह कुर्मी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष  वीर सिंह रघुवंशी एवं जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति श्री धनराज सिंह दांगी होंगे।

    किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केएस खपडिया ने बताया कि 20 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाला जिला स्तरीय विज्ञान सह प्रदर्शनी मेला का आयोजन पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केन्द्र विवेकानंद चैराहा विदिशा में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज