विदिशा कांग्रेस के पूर्व विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने भाजपा का दामन थाम लिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद एवं वरिष्ठ नेता के समक्ष प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव के भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रवक्ता का आया बयान
*शशांक भार्गव के भाजपा में जाने से भाजपा ही कमजोर होगी- अरुण अवस्थी*
विदिशा
कांग्रेस पार्टी द्वारा शशांक भार्गव को लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया, अनेक पदों पर नवाजा गया, उसके बाद भी शशांक भार्गव जैसे घमंडी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत सहित अनेक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा है। ऐसे नेता को बहुत पहले कांग्रेस पार्टी से बाहर कर देना चाहिए था। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता में खुशी का माहौल है।
अवस्थी ने कहा शशांक भार्गव कांग्रेस में रहकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का हमेशा हनन करते रहे, ऐसे नेता के भारतीय जनता पार्टी में जाने से भारतीय जनता पार्टी ही कमजोर होगी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजई बनाएंगे।
*अरुण कुमार अवस्थी*
*जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विदिशा*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें