पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन का भाजपा सदस्यता अभियान पर बड़ा आरोप , जिलाअध्यक्ष को ही बना दिया भाजपा सदस्य, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024

पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन का भाजपा सदस्यता अभियान पर बड़ा आरोप , जिलाअध्यक्ष को ही बना दिया भाजपा सदस्य,



*कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
*भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर  लगाये गंभीर आरोप
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी को ही बना दिया भाजपा सदस्य,
गंज बासौदा 
*कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर लगाये आरोप* 
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता नंबर बढ़ाने के चक्कर जिस तरह की सदस्यता लोगों को दिला रहे हैं उसका जीता जागता उदाहरण है लाड़ली बहना के बंद करने की धमकी देकर भी बनाये जा रहे सदस्य,
  कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के मोबाईल नंबर पर भाजपा के सदस्य का मैसेज आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा पत्रकार वार्ता के दौरान किया है। 
पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन ने बताया कि सदस्यता अभियान में किसी भी तरह की कोई पारदर्शिता नहीं है, लोगों को डरा कर गुमराह करके सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाये हैं कि क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं क्या वह ऊपर हाई कमान में अपनी रैंकिंग को अव्वल बताना चाहते हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहां की भाजपा हाई कमान को मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान की जांच करनी चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज