नगरपालिका के 14 करोड़ के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन
गंजबासौदा । कांग्रेस शासनकाल में केवटन नदी का पुल बनाने के लिए हमें आंदोलन करना पड़ा था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद बासौदा आकर धरना दिया था। लेकिन जब से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कमान संभाली है तब से गंजबासौदा में विकास की गंगा निरंतर बह रही है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान नगर में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। वहीं क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव भी केंद्र की योजना को बासौदा में लाने के लिए प्रयासरत हैं। मिनी स्मार्ट सिटी के तहत गंजबासौदा सुंदर, स्वच्छ और विकासशील नगर की ओर अग्रसर है।
उक्त बात आज यहां शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 14 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और विदिशा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश टंडन ने अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि मैं सन 1978 में पहली बार गंजबासौदा आया था तब नगर और आसपास स्थिति अलग थी और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर की स्थिति बहुत अच्छी है।
किसानों का कर्जा नहीं था माफ और बिजली देना था हाफ: जिलाअध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादोन ने कहा कि आज जन हितेषी कई योजनाएं चालू हैं जबकि कांग्रेस ने तो गरीबों की संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना तक बंद कर दी थी। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा तो माफ किया नहीं लेकिन बिजली देना जरूर हॉफ कर दिया था। आज किसानों के लिए सम्मान निधि 6 हज़ार रुपए केंद्र देती है और 4 हजार की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि प्रदेश सरकार देती है। इस तरह कुल 10 हजार रुपए की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में दी जा रही है।
दोनों भाभियों खतरनाक और मुख्यमंत्री की लाडली: कुरवाई विधायक
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने कहा कि मंच पर बैठी क्षेत्रीय विधायक लीना जैन और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव हमारी ये दोनों भाभियाँ खतरनाक होने के साथ साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली हैं। तभी तो नगर विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 करोड़ की राशि जारी की है। अगर भाभियाँ
ठान लें तो नगर के साथ साथ चहुंओर विकास की गंगा बह निकलेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री इनकी बात कभी नहीं टालते।
बासौदा पर मुख्यमंत्री की विशेष कृपा रहती है: नगर पालिका अध्यक्ष
पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नपाअध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा कि नगर का विकास अकेला एक व्यक्ति नहीं कर सकता। इसके लिए एक दूसरे का हाथ पकड़ कर हमें साथ चलना होगा। सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो गंजबासौदा निरंतर प्रगति करेगा। चार माह में हम सब ने मिलकर अच्छे काम किए हैं, सबने साथ दिया और आगे भी हम अच्छा काम करेंगे। बासौदा पर मुख्यमंत्री की विशेष कृपा रही है और विधायक लीना जैन भी नगर विकास के लिए प्रयासरत रहती हैं।
निर्माण और विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नपा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने नगर पालिका परिषद के 4 माह के कार्यकाल की उपलब्धि बताई। साथ अभी तक कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पानी की टंकी की सफाई सूअर पकड़ो अभियान स्वच्छता अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लीना जैन ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और नगर के अलावा गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने भी नगर विकास समाज सेवा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर इन कार्यों का किया भूमि पूजन
नपा परिषद द्वारा रविवार के दिन कराये गए भूमि पूजन कार्यक्रमों में मिनी स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत बैतोली फाटक से धर्मकांटा तक रोड चौडीकरण, डिवाईडर, पुलियों की चौडाई एवं पारासरी पुल पर माईनर ब्रिज निर्माण कार्य प्रमुख है। वहीं मिनी स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत बैतोली फाटक से धर्मकांटा तक विधुत पोल एवं
त्योंदा रोड़ से कर्मादेवी चौराहे तक डामरीकरण कार्य, सिरोंज चौराहे से लक्ष्मीबाई पार्क तक रिनेवल कोट निर्माण कार्य, विघा श्री लाज से सुलभ काम्पलेक्स बायपास निर्माण, सावरकर चोक से पचमा वायपास निर्माण के अलावा वार्ड क्र. 10 में क्लब पार्क में संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 21 लक्ष्मीबाई पार्क से संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य, नवीन न्यायालय परिसर में पानी की सप्लाई हेतु वॉटर पाईप लाईन का कार्य, आंगनबाडी भवनों का निर्माण और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य प्रमुखता के साथ लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें