*कांग्रेस को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

*कांग्रेस को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल,

*कांग्रेस को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल, अध्यक्ष की नोटिस चर्चा मे*

रीवा। कांग्रेस के समर्थन पर नगर परिषद त्योंथर की अध्यक्ष चुनी गई कृष्णावती शुक्ला भाजपा में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दल परिवर्तन की वजह उन्होंने भाजपा की नीतियों और सिद्धांत को कारण बताया है। वहीं कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में पर्दा डालने के लिए उन्होंने सत्ताधारी दल की सदस्यता ली है। इसके पहले भी कृष्णावती नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उस दौरान उन पर आरोप था कि लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया है। वर्ष 2009 में उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई थी। मामला अब तक दबा रहा लेकिन बीते महीने शासन की ओर से उन्हें एक बार फिर नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। वर्ष 2008-09 में बिजली सामग्री खरीदी में अनियमितता के चलते 1.70 लाख रुपए का भ्रष्टाचार होने का मामला सामने आया था। इस नोटिस के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। त्योंथर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती शुक्ला एवं उनके पति त्योंथर नगरपरिषद वार्ड एक के पार्षद विद्यासागर शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह के हाथों सदस्यता ली !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज