56 सालों से लगातार राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका में कांग्रेस ने फहराया जीत का परचम, कांग्रेस की बनेगी नगर सरकार।
भोपाल म.प्र.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के गृह क्षेत्र गुना जिले की राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीत का रिकॉर्ड रखा कायम, 24 में से 16 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। राघौगढ़ नगरपालिका की जीत विधायक जयवर्द्धन सिंह के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जीत है। पिछले 53 सालों में कभी कांग्रेस ने हार का सामना नही किया। राघौगढ़ की जनता के लिए अभिभावक की तरह हैं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जी। राघौगढ़ की जनता दिग्विजय सिंह जी की बात पर हमेशा कांग्रेस को वोट दे कर जीत के मुहाने पर ले जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें