_त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव_का ऐलान - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 18 जनवरी 2023

_त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव_का ऐलान

त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव_
नईदिल्ली :
 चुनाव आयोग पूर्वोत्तर के 3 राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों - नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को खत्म होगा 

नगालैंड विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार
मेघालय विधानसभा: कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार
साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड भाजपा के लिए अहम

त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बात का संकेत दे चुका था कि पूर्वोत्तर में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज