13 दिनों के अंदर तीसरी बार लिया 2000 करोड़ का ऋण, किसानों पर संकट*दिग्विजय सिंह सरकार के मुकाबले 16 गुना ज्यादा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

13 दिनों के अंदर तीसरी बार लिया 2000 करोड़ का ऋण, किसानों पर संकट*दिग्विजय सिंह सरकार के मुकाबले 16 गुना ज्यादा

*शिवराज सरकार कर्ज में डूबी, मध्य प्रदेश में 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन: 13 दिनों के अंदर तीसरी बार लिया 2000 करोड़ का ऋण, किसानों पर संकट*दिग्विजय सिंह सरकार के मुकाबले 16 गुना ज्यादा लिया 

भोपाल। 
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कर्ज ले रही है। जानकारी अनुसार पहले से ही 3 लाख 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ में दबी सरकार ने एक बार फिर 2000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। 7.88 प्रतिशत के दर से साल 2023 तक शिवराज सरकार इस कर्ज को चुकाएगी। बता दें कि दो सप्ताह के अंदर सरकार 4000 करोड़ का 13 दिनों के अंदर सरकार ने तीसरी बार लिया कर्ज*
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने 13 दिनों के अंदर यह तीसरी बार लोन लिया है। इससे पहले सरकार ने 14 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को लोन लिया था। 19 अक्टूबर को एक हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया था। सरकार 2 सप्ताह के अंदर 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है।
*मध्य प्रदेश पर अब तक इतना कर्ज*
आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए देने के लिए शिवराज सरकार ने यह ऋण लिया है। अब तक प्रदेश पर 3 लाख 27 हजार करोड़ का लोन है। फिलहाल चालीस हजार करोड़ रुपये से अधिक ऋण लेने की पात्रता है सूत्रों की माने तो दिग्विजय सिंह सरकार से 16 गुना ज्यादा कर्ज ले चुके है शिवराज सरकार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज