मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

मत्स्य पालन हेतु आवेदन आमंत्रित


 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय)


विदिशा:- लक्षमी नारायण दांगी
      प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) में जिला विदिशा अंतर्गत जन सामान्य महिला/पुरुष (सभी वर्ग के व्यक्ति) मत्स्य पालन में इच्छुक व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए मत्स्य विभाग विदिशा से अनुदान प्राप्त करने हेतु मासांत अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला विदिशा ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाय) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जन सामान्य महिला/पुरुष (सभी वर्ग के व्यक्ति) जिला विदिशा से आवेदन आमंत्रित किये हैं। योजनांतर्ग ऐसे सभी वर्ग के हितग्राही जो कि मत्स्य पालन में मत्स्य बीज संवर्धन पोखर निर्माण, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, सघन मत्स्य पालन, मत्स्य परिवहन, मत्स्य विपणन तथा मत्स्य संपदा के सुरक्षित संधारण की इकाई निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट/टैंक निर्माण, आरएएस निर्माण, मत्स्य फीड मील निर्माण, कियोस्क निर्माण (मत्स्य फुटकर दुकान) आदि की गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़कर मत्स्य पालन कार्य करना चाहते हैं। वे मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्योद्योग विदिशा के कार्यालय में कार्यालयीन समय में मासांत अक्टूबर तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकरण स्वीकृत होकर शासन नियमानुसार इकाई लागत का 40 प्रतिशत अथवा 60 प्रतिशत अनुदान कार्यपूर्णता पश्चात् देय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज