Press note
गंजबासौदा/ विदिशा
नितिन नेमा,
पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशंक कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में मनाई गयी |
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जैन ने श्री कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वैज्ञानिक बतलाते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने वाला महान व्यक्तित्व का धनी बतलाया | श्री जैन ने कहा श्री कलाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जावेगा |
सुनील बाबू पिंगले ने बतलाया उनका जन्म 1930 में रामेशवरम में हुआ उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में अखवार तक बैचे वे मिसाईल मैन के नाम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक विख्यात हुए उनका जन्म दिन अन्तर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है |
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सेन राजकुमार सेन जितेन्द्र दांगी पार्षद मंजू कुशवाह श्वेता जैन लालाराम चंदेल रामेश्वर लोधी इशरार खान ललित गोस्वामी संतोष पाल ब्रजेश लोधी रामचरण अहिरवार विकास सेन विपिन शर्मा शेर सिंह कुशवाह आकाश राजपूत आदि कांग्रेस जनों ने उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बी.डी.शर्मा एवं आभार व्यक्त गौरव शर्मा ने किया |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें