आरोग्य भारती द्वारा भगवान धनवंती जयंती बड़े धूमधाम से मनाई - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

आरोग्य भारती द्वारा भगवान धनवंती जयंती बड़े धूमधाम से मनाई

 भगवान धन्वंतरि का प्रगट उत्सव मनाया

आरोग्य भारती द्वारा भगवान धनवंती जयंती बड़े धूमधाम से मनाई
आरोग्य भारती द्वारा धनतेरस के एक दिन पूर्व भगवान धनवंती जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

गंजबासौदा,
कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्य  भारती के संरक्षक देवेंद्र वर्मा, डॉक्टर केके तिवारी, अध्यक्ष डॉक्टर एस एस भार्गव द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात संबोधित करते हुए बताया गया कि यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। जिसको हम धनतेरस के रूप में मनाते है। इसको धन, समृद्धि और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वे समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस अवसर पर
जिला सचिव भूपेंद्र सिंह दांगी, ( हतोशा) उपाध्यक्ष जगदीश यादव, उपाध्यक्ष डॉ राकेश दांगी, योग गुरु महेंद्र सिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव सहित यशपाल यादव, लायंस क्लब अध्यक्ष विजय अरोरा, अमित श्रीवास्तव, हजारीलाल पटस्कर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज