जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता करती है भाजपा : मुख्यमंत्री. - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 6 नवंबर 2022

जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता करती है भाजपा : मुख्यमंत्री.

जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता करती है भाजपा : मुख्यमंत्री.

भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज के लिए सबसे अधिक कार्य किए : 

भोपाल.
 भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समाज की सबसे अधिक हितैषी पार्टी है। जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता भारतीय जनता पार्टी ही करती है। जनजातीय समाज के लिए जितने जनहितैषी काम भाजपा सरकार ने किए हैं, उतने काम आज तक किसी भी दल ने नहीं किए। इसलिए आज आवश्यकता है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों को जनता के बीच ले जाएं, जिससे जनजातीय समाज के लोगों का और अधिक कल्याण हो सके। यह बात रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संबोधित किया।  
जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह में आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाये जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहडोल जिले में आयोजित किया जायेगा तथा प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में अन्य आयोजनों को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितने काम अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किए हैं। उतने किसी भी सरकार ने नहीं किए। भाजपा सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हर जनजातीय भाई बंधु के चेहरे पर खुशहाली आये। प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की भव्य तैयारियां करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस का कार्यक्रम ऐतिहासिक हो।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान अनुसचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, मोर्चा के प्रभारी श्री हरिशंकर खटीक, मोर्चा अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री ज्ञान सिंह, लोकसभा सांसद श्री जीएस डामोर, सांसद श्री छतरसिंह दरबार, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद श्री दुर्गादास उइके, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मंत्री श्री विजय शाह, मंत्री सुश्री मीना सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज