आम आदमी पार्टी ने जारी की मध्यप्रदेश संगठन की नवीन सूची आलम बने अल्पसंख्यक अध्यक्ष - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

आम आदमी पार्टी ने जारी की मध्यप्रदेश संगठन की नवीन सूची आलम बने अल्पसंख्यक अध्यक्ष



*दिल्ली आम आदमी पार्टी ने जारी की मध्यप्रदेश संगठन की नवीन सूची।

*पार्टी के वरिष्ठ नेता मिन्हाज आलम बनाये गये आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष।
भोपाल,
आम आदमी पार्टी के युवा नेता मिन्हाज आलम को आप ने बनाया मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने जारी की पार्टी संगठन की दूसरी सूची  मिन्हाज आलम का आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक सफर 9 सालो का रहा है, पार्टी ने एक बार पुनः मिन्हाज आलम पर भरोसा दिखाया है इससे पूर्व में आलम" पार्टी में यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष ओर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पद के साथ साथ पार्टी में संगठन की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रह चुके है ऐसे में पार्टी में आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आलम" की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।  
मिन्हाज आलम ने केंद्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि 9 साल के सियासी सफर में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कई मायनों में अहम है।
आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मिन्हाज आलम ने कहा 2023 विधानसभा चुनाव आम आदमी पूरी ताकत से लड़ेगी  हम हर मोर्चे पर तैयार हैं और म.प्र  में पूरे दमखम के साथ चुनाव लडेंगे. पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतर चुकी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज