सिरावदा में मिट्टी खदान धसकने से एक की मौत, एक गंभीर
विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर से 6 मिलोमीटर दूर ग्राम सिरावदा गांव में मिट्टी की खदान धसकने से दो मजदूर दब गये थे। यह मजदूर मिट्टी खोदकर ट्राली भरने का काम कर रहे थे। उसी दरमियान खदान धसक गई, जिससे दोनों मजदूर दब गए। इसमें बेदनखेड़ी टपरियां निवासी मनीष मालवीय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं दूसरा मजदूर धनसु अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे जिला चिकित्सालय, विदिशा उपचार हेतु भेजा गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची एवं घटनास्थल की तफ्तीश शुरू की। यहां मिट्टी की खदानों से मिट्टी का अवैध कारोबार लंबे समय से जोरों पर चल रहा है और पुलिस भी इनको रोक नहीं पा रही है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर/एसपी विदिशा से घटना का पूर्ण प्रतिवेदन मांगा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें