श्रमजीवी पत्रकार संघ ने चलाया सदस्यता अभियान
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का चला सदस्यता अभियान
गंज बासौदा
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में श्री बालाजी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, एशियन न्यूज कार्यालय कृपा राम गली, बरेठ रोड पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी बैठक में नगर के कई पत्रकारों ने भाग लेकर सदस्यता ली। इस अवसर पर गंज बासौदा नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने कार्यकारणी का विस्तार कर संजीव शर्मा, ब्रजेश रघुवंशी उपाध्यक्ष, नफीस खान सचिव, चंद्रमोहन सैनी, सह सचिव, जिला कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार तनवानी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। बही योगेश अग्रवाल, रूप सिंह यादव, शेरू राजपूत, सौरभ सक्सेना, हेमंत आनंद, अनुज आदि को सदस्य बनाया गया। साथ ही अमित श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण चोबे, मुकेश तिवारी, अनिल शर्मा, सचिन दीक्षित की जिला कार्यकारिणी के लिए अनुशंसा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया एवं नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और सदस्यता फार्म भरवाए और बताया कि आगामी बैठक में नए सदस्य और पदाधिकारी को जोड़ा जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें