निधि सुनील जैन को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शहर की महिलाओं में खासा उत्साह : - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023

निधि सुनील जैन को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शहर की महिलाओं में खासा उत्साह :



निधि सुनील जैन को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शहर की महिलाओं में खासा उत्साह : घरों से निकलकर मिल रहा है आत्मीय स्वागत व समर्थन 

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का दिया जा रहा है भरोसा

कन्या भोजन के लिए पूडियां बेलकर धर्म के प्रति  आस्था और सेवा का दिया परिचय 

निधि जैन के समर्थन में उतरे वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा बुंदेला और जिले के कई वरिष्ठ नेता 
 
सागर/ विधानसभा चुनाव में निधि सुनील जैन को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शहर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।  उनके जनसंपर्क में जहां महिलाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है वहीं वार्ड मोहल्ले में पहुंचने पर महिला वर्ग द्वारा घरों से निकलकर उनका आत्मीय स्वागत कर समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है। इस दौरान निधि जैन द्वारा उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें सम्मान और सुरक्षा दिलाने की बात भी कही जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने अपने जनसंपर्क के दौरान बीजासेन देवी मंदिर पहुंचकर भोजशाला में कन्या भोजन के लिए पूडियां बेलकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और सेवा का भी परिचय दिया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी ताराचंद जैन से भी सेवा संकल्प का आशीर्वाद मांगा।
               कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में वरिष्ठ नेता गुड्डू राजा बुंदेला ने भी काकागंज और पंतनगर की तंग गलियों में जाकर घरों में दस्तक दी और निधि जैन को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भी स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर के विनाश के लिए जिम्मेदार भाजपा को सबक सिखा कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।

               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज