नगर में बड़ी धूमधाम से मना राष्ट्रीय पर्व
_राजनीतिक पार्टियों ने रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया स्वतंत्रता दिवस_स्कूलों की निकली रैली
गंजबासौदा
नगर मे स्वतंत्रता दिवस की धूम रही एक दिन पूर्व से ही राष्ट्रीय पर्व की हलचल बनी रही स्कूलो में पर्व बड़ी ही धूमधाम ओर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न स्कूलों ने लाल परेड ग्राउंड पहुँचकर सामूहिक कार्यक्रम में भाग लिया तो वही नगर के विभिन्न संघटनो ने नगर के मुख्य मार्गो से दो पहिया ओर चार पहिया वाहनों के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली। तो वही इस बर्ष मध्य प्रदेश मे साल के आखिर में होने वाले चुनाबो के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टिया भी देशभक्ति के साथ अपना दंभ दिखाने में कैसे पीछे रह सकती थी, तो आज काँग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली भी शक्ति प्रदर्शन के रूप में नगर में निकलती नजर आई।
वही इस मौके पर मुस्लिम संगठन के युवाओं ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत गानों की धुन पर एक बड़ी रैली नगर के मुख्य मार्गो से निकाली। कांग्रेस भवन में भी झंडा वंदन हुआ
लाल परेड ग्राउंड पर विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का झंडा बन्धन जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी,नपा अध्यक्ष शशि यादव,विधायक लीना जैन ने किया। झंडा वंदन उपरांत अतिथियों ने परेड की सलामी ली ततपश्चात विधायक लीना जैन ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस उपलक्ष्य में नपा अध्यक्ष इर जनपद अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम विजय राय, एसडीओपी म मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ओर स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें