अशोकनगर, शिवपुरी के कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 10 अगस्त 2023

अशोकनगर, शिवपुरी के कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कोलारस के रघुराज सिंह धाकड़, चंदेरी के जयपाल सिंह यादव और यदुराज सिंह यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

 कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया
 कमलनाथ  और कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर
 कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की: रघुराज सिंह धाकड़
-- कमलनाथ  सच्चे जनसेवक और राष्ट्रभक्त: जयपाल यादव
भोपाल, 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ  के निवास पर आज   कांग्रेस की रीति-नीति, सिद्वांतों और विचारों से प्रभावित होकर कोलारस से कद्दावर नेता रघुराज सिंह धाकड़ जी ने अपने हजारों समर्थकांे के साथ आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  धाकड़ के साथ कोलारस के बलभद्र सिंह धाकड़, श्रीपाल जाट, भैयालाल धाकड़, पहलवान धाकड़, राधे धाकड़, सुनील गुर्जर, जगराम दांगी, कबूल सिंह घाकड़, अशोक सिंह धाकड़, अवदेश सिंह धाकड़ छोटू धाकड़, बंटी धाकड़, चेतन धाकड़, सुनील धाकड़, देवेन्द्र धाकड़, रामभरत धाकड़ कामेश धाकड़, श्रीलाल धाकड़, कैलाश धाकड़ सहित सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
वहीं चंदेरी के जयपालसिंह यादव एवं यदुराज सिंह यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 कमलनाथ ने श्री धाकड़, श्री यादव और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि यह मप्र के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उनकी सोच इन्हें इनकी निष्ठा, सच्चाई की ओर जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरित कर रही है। भाजपा की 18 साल की सरकार की तस्वीर इनके सामने है और अब प्रदेश का हर नागरिक भाजपा से मुक्ति चाहता है।  
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कद्दावर नेता श्री धाकड़ और श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ जी ने 27 प्रतिशत पिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया, लेकिन भाजपा से उसे रोक दिया। कमलनाथ जी ने किसानों को सम्मान देने, किसानों को बचाने का काम किया, आज इतने हादसे हो रहे हैं एक व्यक्ति एक गाय को बचाने अपन पूरे परिवार का बलिदान कर देता है, कमलनाथ जी ने गाय और सनातन धर्म को बचाने के लिए गौशालाएं बनाने का जो निर्णय लिया था, आज तक इस तरह के निर्णय न किसी पार्टी और न ही किसी सरकार ने लिये। इसलिए असली गौसेवक असली सनातनी और असली राष्ट्रभक्त कमलनाथ जी है। हम सभी श्री कमलनाथ फिर मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।  
सदस्यता ग्रहण के दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, अशोक सिंह, राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुना, शिवपुरी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज