आधुनिक गौ शाला का परिचायक गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 2 नवंबर 2024

आधुनिक गौ शाला का परिचायक गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ


दयोदय श्री विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र उदयगिरी उन्नत आधुनिक गौ शाला का परिचायक
गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ
विदिशा 
विदिशा जिले के उदयगिरि में स्थित दयोदय श्री विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र आधुनिक गौ शाला का परिचायक बनीं है। आज गौशाला में गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया था। जिसमें विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के आलावा अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई है।
  विधायक श्री मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐतिहासिक निर्णय का चहुंओर स्वागत हो रहा है। गौ शालाओं में गोवर्धन पूजा अर्चना में शासकीय भागीदारी सुनिश्चित कराई है।
विधायक श्री टंडन ने कहा कि अब मानव शरीर के अंदर राक्षस रूपी विचारों, आदतें शेष बची को छोड़ने का आहवान किया है। 
गोवर्धन पर्व पर विधि-विधान से पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कराई है। इससे पहले कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी व अन्य ने गौशाला के अंदर गौवंश के लिए किए गए आधुनिक प्रबंधों को देखा और अपने हाथों से गायों, बछड़ों को आहार परोसा व बछड़ों की पीठ पर हाथ फेरते हुए दुलार किया है।

बच्चों के साथ पहुंचे
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी अपने अपने बच्चों के साथ उदयगिरी की गौशाला पहुंचें। कलेक्टर श्री सिंह के पुत्र मास्टर अयांश सिंह ने भी बछड़ों के बीच खूब धमाल किया और जिज्ञासु प्रश्नों की झड़ी लगा दी।
दयोदय श्री विद्यासागर जी गौ संवर्धन केन्द्र के अध्यक्ष श्री आकाश जैन ने गौशाला संचालन की जानकारियां सांझा करते हुए बताया कि अभी एक हजार से ज्यादा गौवंश गौशाला में है। गोबर से परिसर में तैयार किए जा रहे उत्पादों से अवगत कराया है। कार्यक्रम  एनिमल बोर्ड आफ इंडिया के सदस्य  श्री राम रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष श्री संजय देवाकृति पार्षदगण, श्री संदीप सिंह डोंगर समेत अन्य गणमान्य नागरिक अधिकारी, कर्मचारी गौशाला संचालन करने वाली समिति के पदाधिकारियों के आलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आंगुतकों के प्रति आभार पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उपसंचालक डॉ. एनके शुक्ला ने अभिव्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज