मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले 125 सीटों का ऐलान कर सकती है भाजपा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 सितंबर 2023

मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले 125 सीटों का ऐलान कर सकती है भाजपा

आचार संहिता लगने से पहले 125 सीटों का ऐलान कर सकती है भाजपा

भोपाल
विधानसभा चुनाव  23 
मध्य प्रदेश में भाजपा मिशन 2023 मे फतह हासिल करने के लिए उम्मीदवार चयन करने और प्रचार करने के लिए नई रणनीति अपनाने जा रही है। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले तीन किस्तों में उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। जिसमें दूसरी किस्त में 125 उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी साथ ही पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर बड़े नेताओं का प्रचार और चुनावी सभाएं भी करवा लेगी
ताकि चुनावी खर्च को कम किया जा सके इसके बाद पार्टी हाई प्रोफाइल कश्मकश वाली और मंत्रियों की सीटों पर फैसला अंतिम दौर तक करेगी। 

जानकारी के मुताबिक कई सीटों पर भाजपा चौंकाने वाले और नए चेहरे मैदान में उतरेगी पार्टी मध्य प्रदेश में यह प्रयोग और पैटर्न देश के अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव मे भी अपनायेगी। दरअसल भाजपा की रणनीति है कि चुनावी घोषणा और पहले दिन से प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर मानसिक दबाव के साथ बढ़त बनाये रखा जाए। 

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह पहला मौका जब पार्टी में इतनी फुर्ती के साथ करीब 100 दिन पहले 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी की 103 हारी हुई सीटें हैं इन सभी के साथ कुछ ऐसी सीटे है।जहां प्रत्याशी के नाम को लेकर असहमति नजर आ रही है। इसलिए चुनाव आचार संहिता लगने से पहले तीन किस्तों में ऐसी लगभग सवा सौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज