जनसंपर्क मंत्री ने किया बटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण तथा रेप्टाईल पार्क का शिलान्यास
रीवा,/ दीपक नामदेव
महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर में बटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण किया। मंत्री ने वहां 3 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे रेप्टाईल पार्क का भूमिपूजन किया इसमें 12 किस्मों के साँप रखे जायेंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित थे। मंत्री शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी को दिल्ली से प्राप्त सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ा इस अवसर पर मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी में आज सफेद बाघ के रूप में नया मेहमान आया है। ग्वालियर से शीघ्र ही सफेद बाघों का नया जोड़ा मिलने की उम्मीद है। व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्राीडिंग सेंटर बनाये। इस दिशा में वन विभाग के विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं।
मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना वर्ष 2016 में की गयी थी तब से लगातार इसका विकास और विस्तार किया जा रहा है। इसमें लगभग 250 वन्य प्राणी हैं। आज बटरफ्लाई पार्क का शुभारंभ किया गया है यह विश्व स्तरीय पार्क है। इसके साथ ही रेप्टाईल पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया है। समारोह में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी विन्ध्य क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपना स्थान बना चुका है। इसे बनाने में मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और प्रदेश की सरकार का विशेष योगदान रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें